Sunday, June 21, 2026
Home Slider भारतीय अंडर-17 वीमेंस फुटबॉल टीम के कोच बोले-दुनिया को महिला फुटबॉल में अपनी क्षमता दिखाना चाहते हैं हम

भारतीय अंडर-17 वीमेंस फुटबॉल टीम के कोच बोले-दुनिया को महिला फुटबॉल में अपनी क्षमता दिखाना चाहते हैं हम

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनर्बी ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 से पहले रविवार को कहा कि भारत के पास दुनिया के सामने महिला फुटबॉल में अपनी क्षमता दिखाने का मौका है।

डेनर्बी ने कहा कि अब बात सिर्फ नतीजों की नहीं है। हम यह दिखाना चाहते हैं कि भारतीय लड़कियां फुटबॉल खेल सकती हैं। हमने अपने ग्रुप के अंदर लक्ष्य बनाये हैं, और हम उनके लिये लड़ने को तैयार हैं। हम अमेरिका, ब्राज़ील और मोरक्को के खिलाफ गोल करके अंक हासिल करने के लिये तत्पर हैं।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मंगलवार, 11 अक्टूबर को करेगा।

डेनर्बी ने कहा कि हम भारतीय प्रशंसकों को दिखा देंगे कि हमारे पास एक अच्छी टीम है। भारत आने वाले कुछ सालों में एक सफल महिला टीम तैयार कर सकता है। उम्मीद है कि हम लड़कियों को फुटबॉल खेलना शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.