Tuesday, June 16, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय Nations League Football : एम्बापे के बिना भी जीता फ्रांस, हॉलैंड ने दिलाई नॉर्वे को जीत

Nations League Football : एम्बापे के बिना भी जीता फ्रांस, हॉलैंड ने दिलाई नॉर्वे को जीत

by Khel Dhaba
0 comment

जिनेवा, 10 सितंबर। स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बापे को विश्राम दिए जाने के बावजूद फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बेल्जियम को 2-0 से हराया।

एमबापे के पेरिस सेंट जर्मेन के दो पूर्व साथियों रैंडल कोलो मुआनी और ओस्मान डेम्बेले ने फ्रांस की तरफ से गोल किये।

फ्रांस अपने पिछले मैच में शुक्रवार को इटली से 3-1 से हार गया था लेकिन बेल्जियम के खिलाफ जीत से उसने टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। इटली ने सोमवार को इज़राइल को 2-1 से हराया और वह चार टीमों के ग्रुप में शीर्ष पर है।

इस बीच अर्लिंग हॉलैंड के 80वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की मदद से नॉर्वे ने ऑस्ट्रिया पर 2-1 से जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में स्लोवेनिया के स्टार बेंजामिन सेस्को ने कजाकिस्तान पर 3-0 की जीत में हैट्रिक बनाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.