30 C
Patna
Monday, May 29, 2023

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड की 18 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा

रांची। 4 मई से 13 मई तक राउरकेला (ओड़िशा) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने जा रही है। हॉकी झारखंड की सब जूनियर महिला हॉकी टीम को हॉकी इंडिया द्वारा दिये गए हॉकी स्टिक, गेंद, मास्कऔर गोलकीपर कीट का वितरण किया गया। रांची स्थित हॉकी झारखंड के कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीओ रजनीश कुमार की मौजूदगी में खिलाड़ियों को किट दी गई।

बता दें कि हॉकी इंडिया की ओर से विभिन्न राज्यों को 30-30 लाख रुपये की फंडकिट के लिए मुहैय्या कराया गया है। झारखंड को मिले इसी खेल किट की राशि में से आज सब जूनियर खिलाड़ियों को खेल कीट दिया गया।

इस वर्ष हॉकी झारखंड खेलने वाले सब जूनियर ,जूनियर एवं सीनियर तीनों वर्गों के महिला एवं पुरुष टीम के सभी खिलाड़ियों को यह कीट दिया जाएगा।

18 सदस्यीय झारखंड टीम से चयनित खिलाड़ी
गंगी बारला, संगीता कुमारी, रजनी केरकेट्टा, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू,पार्वती टोपनो, अंकिता मिंज, स्वीटी, डुंगडुंग, सलोनी नाग, मनीला बागे, रोशनी आइद, शिवानी कुमारी, जमुना कुमारी, अनीशा केरकेट्टा, पुष्पा डांग, सरोज कुमारी, सुष्मिता कुल्लूऔर पुष्पा डांग है। टीम के कोच मैनेजर तारिणी कुमारी और करुणा पूर्ति है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles