Tuesday, June 16, 2026
Home Slider राष्ट्रीय ऑनलाइन सबजूनियर व जूनियर योग Sports चैम्पियनशिप 6 से

राष्ट्रीय ऑनलाइन सबजूनियर व जूनियर योग Sports चैम्पियनशिप 6 से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 44वीं राष्ट्रीय सबजूनियर व जूनियर योग स्पोट्र्स चैम्पियनशिप आगामी 6 जून से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। फेडरेशन के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि कोविड-19 महामारी को लेकर पहली बार ऑनलाइन योग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल के देखरेख में ऑनलाइन प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए लगातार फेडरेशन के द्वारा गठित रेफरी पैनल के साथ ऑनलाइन बैठक कर अंतिम रुप दे दी गई है। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 900 से ऊपर प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। प्रतियोगिता 6,7, 13, 14 एवं 20, 21 जून को आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 8-10, 10-12, 12-14, 14-16, 16-18 बालक- बालिका एवं महिला प्रोफेशनल वर्ग के लिए की जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर रेफरी पैनल सहित अन्य सहयोगियों की सूचि फेडरेशन के द्वारा जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 जून को पूर्वाहन 9 बजे किया जायेगा, जबकि समापन योग दिवस पर 21 जून को किया जायेगा।

श्री झा ने बताया कि 44 वर्षो से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन की जा रही है। पहली बार ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कोविड-19 महामारी को लेकर सरकार द्वारा गाइड लाइन को पालन करते हुए की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.