Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट आईसीएआई प्रीमियर लीग में कुंबले इलेवन व कपिल इलेवन विजयी

आईसीएआई प्रीमियर लीग में कुंबले इलेवन व कपिल इलेवन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेली जा रही आईसीएआई प्रीमियर लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में कुंबले इलेवन और कपिल इलेवन ने जीत हासिल की।

कुंबले इलेवन ने धौनी इलेवन को तीन रन जबकि कपिल इलेवन ने गांगुली इलेवन को 8 विकेट से पराजित किया।

धौनी इलेवन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। कुंबले एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 94 रन बनाये। जवाब में धौनी इलेवन की टीम 16 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी और मैच तीन रन से हार गई। विजेता टीम के अजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में गांगुली इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट पर 88 रन बनाये। जवाब में कपिल इलेवन ने 12.5 ओवर में दो विकेट 90 रन बना कर मैच दो विकेट से जीत लिया। विजेता टीम के सुजीत ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
कुंबले इलेवन : 16 ओवर में 94 रनों पर ऑल आउट संजय 29 रन, राहुल 22 रन, अमित 17 रन, अतिरिक्त 6 रन, विशाल 3/5, देवानंद 3/21, राहुल 1/10, रन आउट-3
धौनी इलेवन : 16 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन, रितुराज 39 रन, सौरभ 9 रन, अतिरिक्त 8 रन, अजीत कुमार 4/17, अमित 2/24, संजय 1/31, रन आउट-2

दूसरा मैच
गांगुली इलेवन : 16 ओवर में नौ विकेट पर 88 रन, मनीष 20 रन, कुंदन 16 रन, धर्मेंद्र 13 रन, प्रिय रंजन 12 रन, अतिरिक्त 11 रन, सुजीत ठाकुर 4/30, किसलय 2/23, संजीत 1/13, जितिन 1/22, रन आउट-1
कपिल इलेवन : 12.5 ओवर में दो विकेट पर 90 रन, अंकुर 25 रन, राज 26 रन, अमर भारती 20 रन, अतिरिक्त 10 रन, धर्मेंद्र 1/18, अंकित 1/27

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.