Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा ने गया को हराया

रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा ने गया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नवादा जिला क्रिकेट संघ नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रजौली एसडीपीओ विक्रम सिहाग के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मगध जॉन के पहले मुकाबले में आज गया का सामना नालंदा की टीम से हुआ जिसमें गया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी करते हुए नालंदा की टीम की तरफ से राहुल ने तीन जबकि आर्यन एवं प्रिंस ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही उनके ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रन से ऊपर की साझेदारी की और नालंदा की टीम ने 5ओवर पहले ही 5 विकेट के नुकसान पर 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब हुई। नालंदा की तरफ से विराज पटेल ने शानदार 92 लव कुमार ने 84 एवं राहुल ने 31 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए गया के गेंदबाज अजीत रोहित एवं शुभम ने 1,1 खिलाड़ियों को आउट किया। मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश कुमार मुरारी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा सचिव मनीष आनंद संयुक्त सचिव सुरेश यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे अरुण यादव मनीष गोविंद सुभाष प्रसाद अजय कुमार राजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.