Friday, June 12, 2026
Home Slider Senior Women’s One Day Cricket में नागालैंड ने बिहार को हराया

Senior Women’s One Day Cricket में नागालैंड ने बिहार को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कोलकाता में चल रहे सीनियर वीमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में अपने अंतिम मैच में बिहार को नागालैंड ने 67 रनों से पराजित किया। बिहार ने छह मुकाबले में से तीन में जीत दर्ज की बाकी छह में पराजय का मुंह देखना पड़ा।

बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 80 रन,  मणिपुर को तीन विकेट, सिक्किम को 36 रन से पराजित किया जबकि नागालैंड से 67 रन, जम्मू कश्मीर से पांच विकेट और मेघालय से 22 रन से हार खानी पड़ी।

शनिवार को नागालैंड के खिलाफ खेले गए अंतिम मुकाबले में टॉस नागालैंड ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 43.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाये। गौतमी नायक ने 120 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 70,पीएन खेमनर ने 32 रन बनाये।

बिहार की ओर से अपूर्वा ने 29 रन देकर 2,पी प्रिया ने 23 रन देकर 1, आर्या से 33 रन देकर 3 और पूजा कुमारी ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 28.3 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। अपूर्वा कुमारी ने 22,विशालक्षी ने 13, याशिता सिंह ने 10,वैदही यादव ने 11,आर्या ने नाबाद 10 रन बनाये।

नागालैंड की ओर से गौतमी नायक ने 25 रन देकर चार, पीएन खेमनार ने 19 रन देकर 3, इलिना ने 9 रन देकर 1 और केपी नवगिरे ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.