Friday, June 12, 2026
Home Slider हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष विश्व कप से पहले 24 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष विश्व कप से पहले 24 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। हॉकी इंडिया ने 24 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू हो रहे पुरुषों के जूनियर विश्व कप से पहले अभ्यास शिविर के लिये 24 संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी। शिविर रविवार से भुवनेश्वर में ही शुरू होगा।

हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा खिलाड़ी मुख्य कोच ग्राहम रीड और कोच बी जे करियप्पा को सात नवंबर को रिपोर्ट करेंगे।

टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी। गत चैम्पियन भारत को पूल बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में बेल्जियम, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और चिली हैं जबकि पूल सी में नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और अमेरिका हैं। जर्मनी, अर्जेंटीना, पाकिस्तान और मिस्र पूल डी में हैं।

संभावित खिलाड़ी : पवन, प्रशांत कुमार चौहान, साहिल कुमार नायक, संजय , यशदीप सिवाच, शारदानंद तिवारी, अभिषेक लाकड़ा, मनजीत, दीनाचंद्र सिंह एम , सुनील जोजो, साइरिल लुगुन,विवेक सागर प्रसाद, रविचंद्र सिंह एम, विष्णु कांत सिंह, गुरमुख सिंह, अंकित पाल, मारीश्वरन एस, उत्तम सिंह, मनिंदर सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, बॉबी सिंह धामी, प्रभजोत सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.