पटना, 14 अप्रैल। आगामी 29 मई से 06 जून 2026 तक काकामीगाहारा (जापान) में होने वाले अंडर-18 एशिया कप हॉकी की तयारी के लिए सब जूनियर भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम का कोचिंग कैंप आगामी 19 से 25 अप्रैल 2026 तक भोपाल साई सेंटर में आयोजित किया गया गया। इस कैंप में बिहार के कुल 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला और पुरुष वर्ग से दो-दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने कहा कि पुरुष वर्ग में सावन कुमार और अभय शाह जबकि महिला वर्ग में शिवानी और रुपम का सेलेक्शन हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है। इसके पहले बिहार के खिलाड़ी बीआरसी के जरिए इंडिया कैंप में जाते थे पर वे बिहारी नहीं होते थे। यह हम सब बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है कि पहली बार बिहार निवासी भारतीय हॉकी टीम के कैंप में सेलेक्ट हुआ है।
उन्होंने कहा कि बिहार हॉकी के सुनहरे भविष्य की यह शुरुआत है। आने वाले दिनों में आपको बड़े परिणाम इसके देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे जिसमें सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ा होगा।