Saturday, June 13, 2026
Home Uncategorized Begusarai District Cricket League में मुरारी प्लेयर ऑफ द मैच

Begusarai District Cricket League में मुरारी प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय जिला क्रिकेट के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है – गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 26 दिसंबर। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने छौराही क्रिकेट क्लब  को 6 विकेट से हराया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छौराही क्रिकेट क्लब की टीम ने 27 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई।  छौराही क्रिकेट क्लब की ओर से जीतू ने 58 रन और हर्ष ने 29 रन बनाया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से बंटी ने 3 विकेट और सार्थक, दिलजीत, संजीव रंजन ने 2 -2 – 2 लिए।

 जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने  17 ओवर  में  4  विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से मुरारी ने 58 रन और राहुल ने 36 रन बनाए।  छौराही क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम ने 2 विकेट और कमल ने 1 विकेट लिये। इस तरह से बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने छौराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, मो शकील, आशीष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रदान मुरारी को प्रदान किया गया।

इस मैच का उद्घाटन बेगूसराय के सांसद भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ का एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी को भी जिला स्तर पर खेलने का अवसर दे रही है।  

यह आने वाला समय में क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार स्तर पर आज बेगूसराय सबसे अगली पायदान पर खड़ी है और बेगूसराय के बच्चे आज राज्य स्तर पर भी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं इसके लिए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ बधाई के पात्र है इस अवसर पर विधायक कुंदन कुमार ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामना दी इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी कृष्ण मोहन पप्पू निरंजन कुमार सिंह सुमित सनी निराला कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.