Saturday, June 13, 2026
Home Slider सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में केएन कॉन्वेंट और एमडीएस स्कूल जीते

सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में केएन कॉन्वेंट और एमडीएस स्कूल जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में चल रहे सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैचों में केएन कॉन्वेंट और एमडीएस ने अपने-अपने मुकाबले जीते। केएन कॉन्वेंट ने लिटेरा वैली को 62 और एमडीएस ने जीडी गोयनका को 161 रनों से हराया।

पहले मैच में लिटेरा वैली स्कूल ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। केएन कॉन्वेंट ने पहले बैटिंग करते हुए 20ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाये। जवाब में लिटेरा वैली की टीम 135 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के जिराल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुधीर कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में एमडीएस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 19 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाये। जवाब में जीडी गोयनका की टीम 14.1 ओवर में 41 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम के आर निराला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक सह क्रिकेटर रेहेन दास गुप्ता ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
केएन कॉन्वेंट : 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन, अनिकेत 32 रन, संदीप 28 रन, पंकज 28 रन, निखिल 2/12, उज्ज्वल 1/26, अमन 1/28
लिटेरा वैली : 135 रनों पर ऑल आउट  ए शिवम 50 रन, आयुष 27 रन, निखिल 16 रन, जिराल 4/21, मणिकांत 2/22, मयंक 1/17
मैन ऑफ द मैच : जिराल

दूसरा मैच
एमडीएस : 19 ओवर में चार विकेट पर 202 रन, आर निराला 79,आयुष 54 रन , राहुल 25 रन, शिवम, पीयूष और मयंक  पांडेय को 1-1 विकेट
जीडी गोयनका : 14.1 ओवर में 41 रन पर ऑल आउट

कल का मैच : एमडीएस बनाम एसके पब्लिक स्कूल, जेनिथ पब्लिक स्कूल बनाम विद्या विहार स्कूल, रांची

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.