Saturday, June 6, 2026
Home Slider भोजपुर जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब विजयी

भोजपुर जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में अवेंजर क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया।

उमेश क्रिकेट क्लब रेड के कप्तान अविनाश गौतम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ। उमेश क्रिकेट क्लब रेड ने 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन बनाये। उमेश क्रिकेट क्लब रेड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धीरज ने 24 रन, उमेश ने 13 रन, गौतम ने 12 रनों योगदान दिया।

अवेंजर्स क्रिकेट क्लब की ओर से मुन्ना ने 6 ओवर में 13 रन देकर 3, अमित ने 5 ओवर में 29 रन देकर 2, मनीष ने 5.3 ओवर में 22 रन देकर 3, धीरज ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अवेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से अनीश ने 25 रन, कृष्णा गोपाल ने 29 रन,  कप्तान गौतम  ने 10 रनों का योगदान दिया।

उमेश की ओर से अविनाश गौतम ने दो विकेट, उमेश ने एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच के अंपायर प्रकाश और विशेष थे। स्कोरर की भूमिका में रितिक उपाध्याय थे।

कल सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच सुबह 9 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय उर्फ़ ज्ञानू ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.