Sunday, April 12, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में कैमूर जीता

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में कैमूर जीता

औरंगाबाद को 1 विकेट से हराया, अजयवीर प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी के शाहाबाद जोन के मैच में कैमूर ने औरंगाबाद को बेहद रोमांचक मैच में 1 विकेट से पराजित कर दिया। अजयवीर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का सार

राजधानी पटना से सटे सदिसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में औरंगाबाद ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 46.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाये। जवाब में कैमूर की टीम 47.1 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

औरंगाबाद की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद डीसीए की टीम 46.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बिमर्श कुमार ने 50 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान आयुष राज ने 60 गेंदों पर 47 रन बनाए। इसके अलावा प्रिंस वर्मा ने 20 और सचिन कुमार सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले।

कैमूर की ओर से गेंदबाजी में दीवान दानिश खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट झटके। अमित राज ने 2 विकेट लिए, जबकि अनुभाव सिंह और अजयवीर सिंह को एक-एक सफलता मिली।

कैमूर की बैटिंग

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए अंतिम विकेट तक मुकाबला खींचा और 47.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
कैमूर की ओर से अजयवीरसिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 53 रन बनाए। तौफीक सिद्दीकी ने 27 और राजू कुमार शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। अंत में अमित राज और नाशिर खान ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

औरंगाबाद की ओर से प्रभात संजय सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा आयुष राज ने 2 विकेट लिए जबकि नंदन कुमार और सोनल सिंह राजपूत को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर

औरंगाबाद : 191 रन ऑलआउट (46.2 ओवर), आयुष राज 47, बिमर्श कुमार 43, प्रिंस वर्मा 20,हर्ष गिरी 11, सचिन कुमार सिंह 19, सोनल सिंह राजपूत 13, अतिरिक्त 26, दीवान दानिश खान 4/42, अमित राज 2/24, अनुभव सिंह 2/23, अजयवीर सिंह 1/21

कैमूर : 192/9 (47.1 ओवर), अजयवीर सिंह 53, तौफीक सिद्दीकी 27, राजू कुमार शर्मा 24, अभिजीत पांडेय 16, देवांश अश्वाल 20, संजीत कुमार 14, अनुभव सिंह 10, अतिरिक्त 12, सोनल सिंह राजपूत 1/32, प्रभात सिंह 4/33, नंदन कुमार 1/33, आयुष राज 2/22

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights