Friday, June 5, 2026
Home झारखंडअन्य National Road Cycling Championship में झारखंड के नारायण ने जीता स्वर्ण

National Road Cycling Championship में झारखंड के नारायण ने जीता स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment
National Road Cycling Championship

महाराष्ट्र साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 27वीं नेशनल सीनियर, जूनियर,सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 07 से 10 जनवरी 2023 तक सिन्नर नासिक महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग में मांस स्टार्ट स्पर्धा में 40 किलोमीटर की दूरी 01:31: 20 सेकंड में पूरी कर नारायण महतो ने स्वर्ण पदक जीता।

उक्त पदक जीतने पर स्वर्ण पदक विजेता नारायण महतो एवं पुरुष बालक टीम प्रशिक्षक जितेंद्र महतो, सहायक प्रशिक्षक प्रथम कुमार शर्मा, बालिका टीम प्रशिक्षका गुलनची बांडा व टीम मैनेजर नरेश कुमार महतो को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिल संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष संदीप खन्ना झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, अजय मुकुल टोप्पो, आईजक ग्लेडवीन रक्षित, विनय कुमार पांडे, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, शि.र्डी सिंह, झारखंड साइकिलिंग संघ संयुक्त सचिव विनय विभाकर, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता शशिकांत पांडे, अभिषेक झा, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया,ओम प्रकाश गुप्ता, रितेश झा, अमित कुमार रामकुमार भट्ट जेएसएसपीएस प्रशिक्षक आदि ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.