35 C
Patna
Friday, April 19, 2024

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की मध्यप्रदेश पर 324 रनों की शानदार जीत

इंदौर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान किशन और झाखरंड टीम ने शानदार आगाज किया। झारखंड ने ईशान किशन के शानदार 173 रनों की मदद और वरुण एरोन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश को 324 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।

शहर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और झारखंड को बैटिंग का न्योता दिया। झाखरंड की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने कुमार कुशाग्रा के साथ मिल कर 113 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में ईशान के ज्यादा रन थे। कुमार कुशाग्रा के रूप में झारखंड को दूसरा झटका 123 रन पर लगा। इसके बाद ईशान किशन और विराट सिंह ने मिल कर 117 रन जोड़े। ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा। ईशान किशन ने 94 गेंदों में 19 चौको व 11 छक्कों की मदद से 173 रनों की शानदार खेली।

ईशान किशन के आउट होने के बाद झारखंड ने विराट सिंह ने 68, सुमित कुमार के 52 और अनुकूल राय ने 72 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 422 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

423 रनों के लक्ष्य के जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक भंडारी ने 42, वेंकटेश अय्यर ने 23 रन बनाये। झारखंड की ओर से वरुण अरोन ने 37 रन देकर 6, राहुल शुक्ला ने 30रन देकर 1, शहबाज नदीम ने 5 रन देकर 1 और बाल कृष्णा ने 8 रन देकर दो विकेट चटकाये। ईशान किशन ने विकेट के पीछे सात कैच भी लपके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights