Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स इनडोर नेशनल एथलेटिक्स में झारखंड के दीपक मुंडा को रजत पदक

इनडोर नेशनल एथलेटिक्स में झारखंड के दीपक मुंडा को रजत पदक

मेंस अंडर-20 आयु वर्ग की लंबीकूद स्पर्धा में जीता पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 25 मार्च। झारखंड एथलेटिक्स संघ के लिए गर्व की बात है कि पहली इनडोर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष अंडर-20 आयु वर्ग में राज्य के युवा एथलीट दीपक मुंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबीकूद स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं ओडिशा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 25 मार्च तक कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की गई।

6.70 मीटर की छलांग से रचा इतिहास

रांची के जेएसएसपीएस (JSSPS) के प्रशिक्षु एथलीट दीपक मुंडा ने लंबीकूद में 6.70 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक हासिल किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने बेहतरीन तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश के हरि ओम यादव ने 6.92 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के अश्मित यादव ने 6.52 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

राज्यभर में खुशी की लहर

दीपक मुंडा की इस उपलब्धि पर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आरिफ इकराम सहित झारखंड एथलेटिक्स संघ के कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

संघ की प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, प्रभाकर वर्मा, पुष्पा हस्सा, कोच बिनोद कुमार, प्रभात तिवारी, नरेश कुजूर और प्रेम महतो सहित सभी ने दीपक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.