Monday, June 8, 2026
Home झारखंडअन्य World वुशु कुंगफू डे पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगा झारखंड वुशू एसोसिएशन

World वुशु कुंगफू डे पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगा झारखंड वुशू एसोसिएशन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आगामी 8 अगस्त को वल्र्ड वुशु कुंगफू डे के अवसर पर झारखंड के हर जिले में झारखंड वुशू एसोसिएशन कार्यक्रम करें। यह जानकारी झारखंड वुशू एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र दूबे ने दी। उन्होंने कहा कि ये सारे कार्यक्रम कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए बनाये सारे नियमों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले इस महोत्सव का महत्व इस कारण से बढ़ जाता है कि इस दिन इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन अपनी 30 वी वर्षगांठ मनाएगी। इस दिन को पूरी दुनिया मे फैली इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन की ईकाइयां धूमधाम से मनाएंगी।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशू एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इस दिन को पूरे झारखंड के जिले अपने यहां मनाएंगे जिसके लिए वे अपने जिले में समारोह ,परिचर्चा या प्रदर्शन आयोजित करेंगे।इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिङ्ग का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

सभी जिले इसे अपने फेसबुक एकाउंट से लाइव करेंगे और कई ऑनलाइन कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही राज्य के सभी जिले ऑनलाइन जुड़ेंगे।
इसके अलावे अपराह्न 4 बजे वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा भी इस हेतु समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में भारतवर्ष के विभिन्न इकाइयां भाग लेंगी एवं विभिन्न राज्यों की ताऊलू टीम अपना प्रदर्शन भी करेगी। इसमे झारखंड के खिलाड़ी भी अपना ताऊलू का प्रदर्शन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.