Friday, June 5, 2026
Home झारखंड झारखंड ने जीता सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

झारखंड ने जीता सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

फाइनल में मणिपुर को 3-2 से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 31 अगस्त। झारखंड ने सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 (टियर-1) का खिताब जीत लिया। जोरहाट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में झारखंड ने मणिपुर को 3-2 से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हाफ टाइम से ठीक पहले झारखंड को बढ़त मिली, जब मणिपुर की वैकॉम लंथोई चानू ने आत्मघाती गोल कर दिया। ब्रेक के बाद झारखंड की अनामिका कुमारी ने 46वें मिनट में शानदार क्रॉस पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

56वें मिनट में लंथोई चानू ने अपनी गलती सुधारते हुए मणिपुर के लिए करीब 40 गज की दूरी से बेहतरीन गोल दागा और स्कोर 2-1 कर दिया। लेकिन तीन मिनट बाद ही झारखंड की नेन्सी मुंडा ने शानदार फ्री-किक पर गोल करते हुए बढ़त 3-1 कर दी।

84वें मिनट में मणिपुर ने वापसी करते हुए स्कोर 3-2 कर दिया और इंजरी टाइम में बराबरी का मौका भी बनाया। हालांकि, झारखंड की गोलकीपर पलक महतो ने शानदार बचाव कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ झारखंड ने सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का तीसरा खिताब हासिल किया। केरल ने राजस्थान को 8-2 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.