Monday, June 8, 2026
Home झारखंड झारखंड राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 4 अगस्त से साहिबगंज में

झारखंड राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 4 अगस्त से साहिबगंज में

by Khel Dhaba
0 comment
22nd Jharkhand State Table Tennis Championship

रांची। प्रथम झारखंड राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस प्रतियोगिता आगामी 4 से 6 अगस्त तक साहेबगंज में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी सचिव समरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिला टेबुल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता चांद भैरव इंडोर स्टेडियम साहिबगंज में आयोजित की जाएगी जिसमें बालक वर्ग में अंडर 11,13,,15,17,19 और पुरुषों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जबकि महिला वर्ग में अंडर 11,13.15,17.19 और महिला एकल की प्रतियोगिता होंगी। इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि 28 जुलाई रखी गई है। खिलाड़ियों को रहने की मुफ्त व्यवस्था की गई है। विशेष जानकारी के लिए आयोजन सचिव जय किशन शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला की इच्छुक खिलाड़ी जिला सचिव सुदीप्तो मुखर्जी से आगामी 25 जुलाई तक संपर्क कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए सुदीप्तो मुखर्जी 9431514636 से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.