Saturday, June 20, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्य जजेस ट्रेनिंग कोर्स आगामी 4 जून से

झारखंड राज्य जजेस ट्रेनिंग कोर्स आगामी 4 जून से

by Khel Dhaba
0 comment

राँची। झारखंड राज्य जजेस ट्रेनिंग कोर्स 4 जून से आयोजित किया जाएगा। यह कोर्स 4 से 8 जून तक सरला बिरला पब्लिक स्कूल महिलोंग में सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित होगी। इस कोर्स में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकनीकी पदाधिकारी और कोच भाग ले सकेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि झारखंड में वुशु खेल के विकास के लिए इस बात की नितांत आवश्यकता जान पड़ती है कि उसके तकनीकी पदाधिकारियों और कोचेस के स्तर में सुधार हो सके ।इसी को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे चयनित जजेस नेशनल जजेस सेमिनार में भाग लेंगे जिसका आयोजन राँची में किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.