Friday, June 5, 2026
Home झारखंड Jharkhand : CM Invitational State Football Tournament में होगी इनामों की बारिश

Jharkhand : CM Invitational State Football Tournament में होगी इनामों की बारिश

by Khel Dhaba
0 comment
Jharkhand CM Invitational State Football Tournament

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर आज प्रेस मीट का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में किया गया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए देव शंकर दास उपनिदेशक साझा सह अवर सचिव खेलकूद एवं युवा का निदेशालय ने कहा कि प्रतियोगिता पंचायत ,प्रखंड जिला एवं जोनल स्तर पर संपन्न हो चुका है। जोनल स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी एवं मंदिर मैदान मोराबादी में सुनिश्चित है।

इस प्रतियोगिता में कुल 288 खिलाड़ी कोच मैनेजर के साथ भाग लेंगे। टीमों के ठहरने की व्यवस्था जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम मोराबादी में किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 26 दिसंबर को अपराहन 3:00 बजे एवं समापन समारोह 29 दिसंबर को अपराहन 3:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 31 मैच खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को ₹300000 व उपविजेता टीम को ₹200000 तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को ₹50000 ₹50000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी साथ ही विजेता,उप विजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप फुटबॉल किट प्रदान किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.