32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

Jharkhand hockey : प्रशिक्षण शिविर के लिए 24 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन

रांची। रांची में 27 जुलाई से आयोजित होनेवाली चौथी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा जिला पुरुष टीम गठन के लिए हॉकी सिमडेगा के द्वारा ट्रायल आयोजित की गई। ट्रायल में 62 खिलाड़ियो ने भाग लिए। जिनमे से 24 खिलाड़ियो का चयन किया गया,जिनका एक सप्ताह तक शिविर का आयोजन किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियो को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया।

रांची में आयोजित इसी प्रतियोगिता से ही झारखंड टीम के लिए खिलाड़ियो का चयन किया जाएगा जो झारखण्ड टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी और उसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता से भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियो का चयन किया जाता है।

चयनकर्ता में सुनील तिर्की, मनोज कोनबेगी व सूरज केरकेट्टा थे। चयनित खिलाड़ियो की सूची अनमोल टेटे, प्रेमचंद महतो, समीर डुंगडुंग, सुजीत एक्का, रोहित प्रधान, विक्रम सोरेंग,पवन केरकेट्टा, सुरजन मांझी, बिशाल लकड़ी, मुकेश किंडो, लक्ष्मण कंडुलना, आलोक कंडुलना, कुलदीप बरला, डेबिट बरला, प्रवीण सुरीन, विनय मिंज, हेमंत लकड़ा,राहुल मिंज,संदीप एक्का, एल्विन कीड़ो ,रितेश डुंगडुंग, बिपुल,अमन शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights