42 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

झारखंड तलवारबाजी संघ का एजीएम संपन्न, जितेन्द्र सिंह वाइस चेयरमैन मनोनित

रांची। झारखंड फेंसिंग संघ ने तलवारबाजी के खेल को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तर पर अंतर स्कूल प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रथम स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रांची जिला तलवारबाजी संघ करेगा।

धुर्वा स्थित जेएससीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फैमिली लाउंज में आयोजित वार्षिक आम सभा में जेके इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह को संघ का वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया।

इसके अलावा हजारीबाग व धनबाद में राज्यस्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के आयोजन पर भी सहमति बनी। संघ को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए 7 सदस्यीय विशेष कमिटी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अर्चित आनंद ने की। जिसमें महासचिव जय कुमार सिन्हा ने वार्षिक रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक में जितेन्द्र सिंह और शिखा सिंह को संघ की ओर से विशेष बधाई दी गई।  धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार ने किया।

बैठक में उपाध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य, संजेश मोहन ठाकुर, सुशील कुमार मंटू, कर्मबीर उरांव, राकेश मिश्रा, प्रमोद सिंह, जावेद अशरफ, सुशीला कुजूर, रुचि कुमारी, भैया मुरारी, विजय विश्वकर्मा, अनूप, नीरज, सुजाता भगत समेत कई प्रशासक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights