Friday, June 5, 2026
Home झारखंड चंडीगढ़ को हरा झारखंड राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी के सेमीफाइनल में

चंडीगढ़ को हरा झारखंड राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड की टीम राउरकेला (ओड़िशा) के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

गुरुवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ को 11-0 से रौंदरौं कर सेमीफाइनल में जगह बनायी। झारखंड टीम की ओर से स्वीटी डुंगडुंग और जमुना कुमारी ने 5-5 गोल किये। अंकिता मिंज ने भी 1 गोल करने में सफलता पायी। फाइनल मैच 14 मई को होंगे।

इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से तथा हॉकी पश्चिम बंगाल को 18-0 से पराजित किया था। झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, सरोजनी लकड़ा (खेल निदेशक,
झारखंड) सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.