रांची, 12 अप्रैल। 16वीं सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 (डिवीजन ‘A’) का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ, जिसमें हॉकी झारखंड ने खिताब अपने नाम किया, जबकि हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। झारखंड का यह लगातार तीसरा खिताब है।
फाइनल: झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया
फाइनल मुकाबले में हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
झारखंड की ओर से सुगन सांगा (5वें मिनट) और सेवानी केरकेट्टा (56वें मिनट) ने गोल किए, जबकि मध्य प्रदेश के लिए गीता श्री नाम्मी (37वें मिनट) ने एकमात्र गोल दागा।
पूरे मैच में झारखंड की टीम अधिक संगठित और आक्रामक नजर आई और निर्णायक मौकों पर गोल कर जीत दर्ज की।
तीसरे स्थान का मुकाबला: ओडिशा ने यूपी को 4-2 से हराया
तीसरे स्थान के मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 4-2 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
ओडिशा की ओर से प्रिंसेस प्रिया एक्का (22वें मिनट), अर्चना कुजूर (27वें मिनट) और प्रियंका मिंज ने 8वें और 18वें मिनट में गोल दागा।
वहीं उत्तर प्रदेश के लिए अरिका कुमारी (29वें मिनट) और ममता कुमारी (58वें मिनट) ने गोल दागे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।