Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट जहानाबाद क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीसीए अध्यक्ष से की मुलाकात

जहानाबाद क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीसीए अध्यक्ष से की मुलाकात

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के एक गुट के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ साजिश हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह कर रहे थे। उनके साथ अध्यक्ष विश्वास कुमार सिंह, सदस्य कंचन मौजूद थे। साथ में बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा भी थे।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीसीए अध्यक्ष ने सारी बातों को गौर से सुना और कहा कि आप के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आपके खिलाफ कोई साजिश नहीं की जायेगी और आश्वस्त हो कर अपने जिले में क्रिकेट का विकास करें।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.