Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट सीएपी के इंटरनल मैच में ह्यदयानंद का शतक, राहुल के 5 विकेट

सीएपी के इंटरनल मैच में ह्यदयानंद का शतक, राहुल के 5 विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे खगौल के जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में शुक्रवार को एक इंटरनल मैच खेला गया जिसमें ह्यदयानंद और राहुल का जलवा रहा। ह्यदयानंद ने जहां शतक जमाया वहीं राहुल ने पांच विकेट चटकाये।



सीएपी रेड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाये। ह्यदयानंद सिंह ने 83 गेंद में 11 चौका व पांच छक्का की मदद से 113, साहिल सिंह ने 39 और निखिल ने 32 रन बनाये। राहुल कुमार ने 35 रन देकर पांच, शशि ने 63 रन देकर 3 और आकाश ने 35 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सीएपी ब्लू की टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन ही बना सकी। नावेद मलिक ने 45, दिवाकर तिवारी ने 48 और दीपक ने 30 रन बनाये। दीपक ने 32 रन देकर 4, अमन राज ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.