Friday, June 5, 2026
Home Slider जामताड़ा : प्रमोद कुमार मेमोरियल स्कूल लीग में डीएवी जामताड़ा विजयी

जामताड़ा : प्रमोद कुमार मेमोरियल स्कूल लीग में डीएवी जामताड़ा विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जामताड़ा। जामताड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रमोद कुमार मेमोरियल स्कूल लीग का छठे मैच में डीएवी जामताड़ा ने अक्सलीना क्रिकेट एकेडमी  काला झरिया को 42 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विवेक सेन को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 40 रन तथा 2 विकेट हासिल किये।

डीएवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। डीएवी की ओर से विवेक सेन ने 40 रन, दिलीप राय ने 29, आयुष गुप्ता ने 23 तथा आयन हसन ने 21 रन बनाए।

अक्सलीना की ओर विमल ने दो विकेट, वाशिम ने दो विकेट, हेमंत तुरी ने 1 विकेट, मनीष 1 विकेट हासिल किये।

जवाब में अक्सलीना टीम 21.4 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। अक्सलीना की ओर से हेमंत तुरी ने 32 रन, सुधांशु ने 15 रन, सुमित ने 13 तथा राहुल तिवारी ने 12 रन का योगदान दिया।

डीएवी की ओर से राज सिंह ने तीन विकेट, आयुष गुप्ता ने तीन विकेट, विवेक सेन ने 2 विकेट तथा आयन हसन ने 1 विकेट हासिल किया।

मौके पर संघ के सचिव युगेश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार झा मौजूद थे। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका नवनीत शर्मा एवं मोहन प्रसाद ने निभाई वहीं स्कोरर के रूप में नीरज कुमार ने अपना योगदान दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.