Sunday, June 7, 2026
Home Slider जामताड़ा : शहीद प्रमोद कुमार स्कूल क्रिकेट लीग में चमके शिवांशु, आदित्य व सायंतन

जामताड़ा : शहीद प्रमोद कुमार स्कूल क्रिकेट लीग में चमके शिवांशु, आदित्य व सायंतन

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

जामताड़ा। जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित शहीद प्रमोद कुमार स्कूल लीग के दूसरे मैच में सोमवार को  न्यू सनराइज स्पोर्ट्स क्लब चित्रा ने जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी को 37 रनों से हराया।

इस मैच के तीन हीरो रहे। मैन ऑफ द मैच चित्रा के शिवांशु, हैट्रिक विकेट लेने वाले आदित्य और जामताड़ा की ओर से हैट्रिक जमाने वाले सायतन। तीनों को संघ की ओर से बधाई दी गई।

टॉस जीतकर चित्रा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 166 रन बनाये। चित्रा की ओर से शिवांशु ने 59 रन, अनिमेष कुमार ने 24 रन, हर्ष भोक्ता ने 19 रन तथा सुजल राय ने 12 रन बनाये।

जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी की ओर गौर ने 4 विकेट,  सायंतन ने तीन विकेट, त्रिशान ने 2 विकेट तथा अनमोल ने 1 विकेट हासिल किये।

जवाब में जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 29.4 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आनंद ने 35 रन, किशन ने 19 रन तथा पीयूष ने 12 रन की पारी खेली।

चित्रा की ओर से आदित्य ने चार विकेट, कुंदन ने एक विकेट, अनिमेष ने 1 विकेट तथा विक्रम ने 1 विकेट हासिल किया।

आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू सनराइज स्पोर्ट्स क्लब चित्रा के शिवांशु को दिया गया जिन्होंने शानदार 59 रन की पारी खेली। आज के मैच में दोनों टीम की ओर से एक-एक हैट्रिक लगी। जामताड़ा एकेडमी की ओर से सायंतन ने हैट्रिक तथा चित्रा की ओर से आदित्य ने हैट्रिक विकेट हासिल किये।

दोनों को एसोसिएशन की ओर से  बधाई दी गई।  इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युगेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, सदस्य शुभाशीष मंडल, तरुण दास मौजूद थे।

आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका नवनीत शर्मा तथा तरुण दास ने थे। स्कोरर के रूप में अजय यादव मौजूद थे।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.