Thursday, June 11, 2026
Home Slider जैकलीन विलियम्स पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली महिला थर्ड अंपायर होंगी

जैकलीन विलियम्स पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली महिला थर्ड अंपायर होंगी

by Khel Dhaba
0 comment

पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक महिला तीसरे अंपायर की भूमिका में होगी। वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाएंगी। 43 साल की जमैकी की रहने वाली यह महिला सीरीज के तीनों मैचों में यह जिम्मेदारी निभाएंगी। सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है।

आईसीसी ने जैकलीन के हवाले से लिखा है, मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है और मैं पुरुष अंतर्राष्ट्रीय मैच में इस टीवी अंपायर के रोल के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैंने पुरुष मैचों में पहले भी अंपायरिंग की है लेकिन यह पहली बार होगा जब मैं पुरुषों के किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करूंगी वो भी वेस्टइंडीज के।

उन्होंने इसके लिए क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मैं इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इतने वर्षो तक मेरा समर्थन किया और मैं चाहती हूं कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा महिला अंपायर आगे आएं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.