Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने मालदा डीएसए को हराया

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने मालदा डीएसए को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सिलीगुढ़ी में चल रही ऑल इंडिया प्राइजमनी अंडर-15 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार की देर रात खेले गए मैच में याकूब (29 रन, 1 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने मालदा डीएसए को 87 रनों से पराजित किया।

टॉस क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गोविंदा (24 रन), निशांत (36 रन), आदर्श (38 रन), याकूब (29 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत 25 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाये। जवाब में पार्थ और मनीष की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे मालदा डीएसए की टीम 20 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। याकूब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार : 25 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन गोविंदा 24 रन (चार चौका), निशांत 36 रन (चार चौका, एक छक्का), आदर्श 38 रन (चार चौका, दो छक्का), संदीप 16 रन (एक चौका, एक छक्का), याकूब 29 रन (पांच चौका), वापी 2/32, अमोल 3/29

मालदा डीएसए : 20 ओवर में 105 रनों पर ऑल आउट वापी 15 रन (एक चौका), सौरभ 37 रन (दो चौका, 1 छक्का), सुब्रतो 30 रन (दो चौका, दो छक्का), पार्थ 3/30, मनीष 3/30, याकूब 1/14, अनीष 1/32, आदर्श 1/11

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.