Friday, June 12, 2026
Home IPL-11 IPL : किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया

IPL : किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से पराजित किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। जवाब में सनराइर्स हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी।  

सधी हुई शुरुआत मिलने के बाद भी पंजाब की टीम मध्य के ओवरों मे लड़खड़ा गई और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी।

मध्य के ओवरों में राशिद खान ने पंजाब को बड़ा परेशान किया। राशिद ने चार ओवरों में 14 रन देकर दो विकेट लिए। संदीप शर्मा, जेसन होल्डर ने भी दो-दो विकेट लिए।

मयंक अग्रवाल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं इसलिए लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने मनदीप सिंह आए। मनदीप मौके का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 17 रन ही बना पाए। उनका विकेट 37 के कुल स्कोर पर गिरा।

इसके बाद आए क्रिस गेल न अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी की, लेकिन गेल के हमवतन जेसन होल्डर ने गेल को ज्यादा खतरनाक नहीं होने दिया और डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। गेल ने 20 रन बनाए।

गेल का विकेट 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिला और 11वां ओवर लेकर आए राशिद खान ने अपनी पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल को बोल्ड कर पंजाब को दबाव में ला दिया। राहुल ने 27 रन बनाए।

ग्लैन मैक्सवेल ने हमेशा की तरह एक बार फिर टीम को निराश किया और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट लिए। राशिद ने फिर दीपक हुड्डा अपना शिकार बनाया। हुड्डा दो गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए।

इसी के साथ पंजाब का स्कोर 88 रनों पर पांच विकेट हो गया। क्रिस जोर्डन (7) और मुरुगन अश्विन (4) भी दूसरे छोर पर खड़े निकोलस पूरन का साथ नहीं दे सके।

पूरन ने नाबाद रहते हुए 32 रनों की पारी खेली लेकिन, हैदराबाद की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने वह तेजी से रन नहीं बना सके।

हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

मंदीप सिंह के पिता का एक रात पहले हुआ निधन, हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग को उतरे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.