Monday, June 8, 2026
Home IPL IPL 2026 SRH VS PBKS : पंजाब पर हैदराबाद की बंपर जीत

IPL 2026 SRH VS PBKS : पंजाब पर हैदराबाद की बंपर जीत

ईशान व क्लासेन के अर्धशतक, एसआरएच के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

हैदराबाद, 6 मई। हेनरिच क्लासेन (69 रन) और ईशान किशन (55) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन खेल की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के 49वें मैच में पंजाब किंग्स को 33 रन से पराजित किया। पंजाब किंग्स की इस हार का कारण उनका लचर क्षेत्ररक्षण भी बना। सनराइजर्स हैदराबाद का 11 मैचों में यह सातवीं जीत है जबकि पंजाब किंग्स का दस मैचों में 3 तीसरी हार है। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में को चार विकेट पर 235 रन बनाये । अभिषेक शर्मा ( 13 गेंद में 35 रन) और ट्रेविस हेड (19 गेंद में 38 रन ) ने अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन की गेंदों की धुनाई करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद क्लासेन (43 गेंद में 69 रन) और ईशान (32 गेंद में 55 रन ) ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक लगाये। नीतिश रेड्डी ने 13 गेंद में नाबाद 29 रन का योगदान दिया।

जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर प्रियांश आर्या और प्रभिसिमरन सिंह सस्ते में आउट हुए। 4 रन पर पंजाब के दो विकेट गिर गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी निराश किया और मात्र 5 रन बना कर पवेलियन लौटे। लेकिन एक छोर पर कूपर कोनोली टिके रहे। उन्हें मार्कस स्टोनिस और सूर्यांश शेडगे का साथ मिला और पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने 59 गेंदों में 7 चौका व 8 छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन की पारी खेली। कूपर कोनोली का टी20 में पहला शतक है। मार्कस स्टोनिस ने 28 और सूर्यांश शेडगे ने 25 रन की पारी खेली। मार्को जानसेन ने 19 रन बनाये।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 जबकि नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.