धर्मशाला, 13 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करने वाली टीम पंजाब किंग्स पिछले चार मैचों से परेशान चल रही है। चार मैचों में मिली हार से आहत पंजाब किंग्स का गुरुवार यानी 14 मई को मुंबई इंडियंस से सामना होगा। जीत की पटरी पर लौटने के लिए पंजाब किंग्स को अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा।
टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी टीम को अगर शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने शेष बचे मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। कुछ समय तक पंजाब की टीम इस सत्र में एकमात्र अजेय टीम थी पर यह क्रिकेट है कब क्या हो जायेगा पता नहीं।
गेंदबाजों का खराब फॉर्म
पंजाब किंग्स की बैटिंग पहले भाग में काफी अच्छी थी। गेंदबाजी में कुछ कमजोरियां तो थीं पर अब यह उसके लिए चिंता का विषय बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों के रन लुटाए। क्षेत्ररक्षण को लेकर पंजाब की समस्या है।
पंजाब का सामना अब मुंबई इंडियंस से है जिसने अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। लेकिन पंजाब को उसे किसी भी तरह से हल्के से लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि वह उसके समीकरण बिगाड़ने में सक्षम है।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे और यह देखना बाकी है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं या नहीं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार यादव बाकी बचे तीन मैचों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा से भी पावरप्ले में तूफानी शुरुआत की उम्मीद की जाएगी।
टीम इस प्रकार हैं:
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
मुंबई इंडियंस: नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, रॉबिन मिंज.
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। भाषा पंतपंत