Monday, June 22, 2026
Home Uncategorized बिहार के सावन कुमार का भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में चयन

बिहार के सावन कुमार का भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में चयन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलेगी यह टीम

by Khel Dhaba
0 comment

भोपाल/पटना, 7 मई। आगामी अंडर-18 एशिया कप 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों की घोषणा कर दी। दोनों टीमें 15 से 20 मई तक भोपाल स्थित उधव दास मेहता (भाई जी) साई सेंट्रल सेंटर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की हाई-इंटेंसिटी सीरीज खेलेंगी।

हॉकी इंडिया द्वारा घोषित मेंस टीम में बिहार के सावन कुमार का सेलेक्शन किया गया है। सावन कुमार गोलकीपर है। सावन बिहार में आरके राय फाउंडेशन के बैनर तले चलने वाली आरके राय हॉकी एकेडमी में अभ्यास करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चलने वाली यह सीरीज 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगहारा में होने वाले पुरुष और महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में शामिल 42 खिलाड़ियों में से एक सप्ताह तक चले कठोर मूल्यांकन के बाद अंतिम 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन फिटनेस, तकनीकी क्षमता और दबाव में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम की कप्तानी फॉरवर्ड केतन कुशवाहा को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम की कमान स्वीटी कुजूर संभालेंगी।

पूर्व भारतीय हॉकी स्टार सरदार सिंह और कोच रजनीश मिश्रा की देखरेख में तैयार हो रही पुरुष टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। सरदार सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी तेज और आक्रामक टीम के खिलाफ मुकाबले खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती और रणनीतिक अनुशासन की असली परीक्षा होंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि कप्तान केतन कुशवाहा टीम को सही दिशा देंगे और जापान रवाना होने से पहले यह सीरीज खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय दबाव समझने का बड़ा अवसर देगी।

वहीं महिला टीम पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है। रानी ने कहा कि कैंप के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबले टीम की ताकत और कमजोरियों का स्पष्ट आकलन करेंगे तथा एशिया कप से पहले यह लड़कियों के लिए अंतिम बड़ी तैयारी होगी।

भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम

गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष राजक, विशाल बड़ा

डिफेंडर: अंश बहुत्रा, आशीष तानी पूर्ति, अरमान सोरेंग, दीपकप्रकाश टोप्पो, करण गौतम, करण धनुक

मिडफील्डर: प्रेमचंद सोय, राहुल यादव, वरिंदर सिंह, रोमित पाल, अर्जनदीप सिंह, गुरसिमरनप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी

फॉरवर्ड: आकाश दीप, केतन कुशवाहा (कप्तान), शाहरुख अली, गाज़ी खान, प्रह्लाद राजभर, सिद्धार्थ बेन, जैसन कंडुलना

भारतीय अंडर-18 महिला टीम

गोलकीपर: महक परिहार, हैरी, खिली कुमारी

डिफेंडर: सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रुबीना बक्सला, किरण एक्का, दिव्या यादव, सुलोचनी

मिडफील्डर: श्रुति कुमारी, दिया, हर्षिता, रश्मीन कौर, लामिंगनबी अकोइजाम, नैन्सी सरोहा, टोंगब्रेम लानचेनबी देवी, स्नेहा दावड़े

फॉरवर्ड: नौशीन नाज़, स्वीटी कुजूर (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नम्मी गीताश्री, प्रिंसेस प्रिया एक्का, पुष्पा मांझी

मैच कार्यक्रम (भोपाल, मध्य प्रदेश)

तारीख                         पुरुष मैच समय                                                       महिला मैच समय
15 मई                         शाम 5:00 बजे                                                          शाम 7:00 बजे
17 मई                         शाम 7:00 बजे                                                          शाम 5:00 बजे
18 मई                         शाम 5:00 बजे                                                           शाम 7:00 बजे
20 मई                          सुबह 10:00 बजे                                                        सुबह 8:00 बजे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.