Wednesday, May 13, 2026
Home IPL आईपीएल : चेपक स्टेडियम में सीएसके उर्विल पटेल का धमाका

आईपीएल : चेपक स्टेडियम में सीएसके उर्विल पटेल का धमाका

सबसे तेज अर्धशतक जमाने में यशस्वी जायसवाल की बराबरी की

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है।

उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उर्विल अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके थे। हालांकि वे युवराज सिंह का 12 बॉल में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। उर्विल पटेल महज 9 गेंद में 42 रन बना चुके थे, उम्मीद थी कि वे युवराज सिंह के 12 गेंद में फिफ्टी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। इसी बीच पावरप्ले के बाद स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया, जिससे कहीं ना कहीं पटेल का लय टूट गया और अगले 8 रन बनाने में उर्बिल पटेल को 4 गेंदें और खेलने पड़ी। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने जेब से एक पर्ची निकाली है, पूरा चेपक खड़े होकर उनकी तारीफ कर रहा है। उर्बिल पटेल ने अपना अर्धशतक 13 गेंदों में 1 चौका और 7 छक्कों के सहारे पूरा।

उनकी इस रिकॉर्ड पारी का अंत खेल के 10वें ओवर में हुआ। शहबाज की गेंद को उर्विल पटेल ने बाउंड्री की ओर मारा और गेंद सीधे डीप कवर पर खड़े आवेश के हाथ में गई और उर्विल आउट हो गए। उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 2 चौकों और 8 छक्कों के सहारे 65 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल के 2023 में 13 गेंदों के सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली थी।

उर्विल पटेल ने पारी की शुरुआती 9 गेंदों में नाबाद 42 रन ठोंक कर भी एक इतिहास रच दिया, जिससे उन्होंने एबी डीविलियर्स (41*, 2015) और यशस्वी जायसवाल (41*, 2023) जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस लिस्ट में उन्होंने अभिषेक शर्मा (40* बनाम दिल्ली, 2024) के साथ-साथ रोमारियो शेफर्ड और प्रियांश आर्य (दोनों 39*) को भी पछाड़ दिया है।

13 गेंद – उर्विल पटेल (चेन्नई सुपर किंग्स)
13 गेंद: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
14 गेंद – केएल राहुल (पंजाब )
14 गेंद – पैट कमिंस (कोलकाता)
14 गेंद – रोमारियो शेफर्ड (बेंगलुरु)
15 गेंद – यूसुफ पठान (कोलकाता)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights