Monday, June 15, 2026
Home ODI WORLD CUP INDvsBAN भारतीय टीम को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ हुए चोटिल, स्कैन के लिए ले जाया गया

INDvsBAN भारतीय टीम को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ हुए चोटिल, स्कैन के लिए ले जाया गया

by Khel Dhaba
0 comment

विश्व कप के 17वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। नौवें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैच के दौरान चोटिल हो गए। अभी उनकी चोट को मेडिकल टीम देख रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह कितनी गंभीर है।

बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास ने सामने की ओर शॉट खेला। हार्दिक ने उनके शॉट को अपने पैर से रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान उनके पैर में खिंचाव हो गया। मेडिकल टीम ने मैदान पर हार्दिक का उपचार किया। वह गेंदबाजी के लिए खड़े भी हुए, लेकिन दौड़ नहीं पाए। हार्दिक को बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह विराट कोहली ने ओवर को पूरा किया। बीसीसीआई ने बताया कि हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया है।

हार्दिक ने गेंदबाजी करने का प्रयास किया। वह दौड़ नहीं पा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली से बात की। दोनों ने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया। कोहली और रोहित ने हार्दिक से बात की और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। हार्दिक ने गेंदबाजी की जिद छोड़ दी और मेडिकल टीम के साथ बाहर चले गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.