Sunday, May 31, 2026
Home Slider थॉमस कप के अंतिम ग्रुप मैच में चीन से 1-4 से हारी भारतीय पुरुष टीम

थॉमस कप के अंतिम ग्रुप मैच में चीन से 1-4 से हारी भारतीय पुरुष टीम

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

आरहस (डेनमार्क)। पहले ही क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय पुरूष बैडमिंटन टीम गुरुवार को यहां थॉमस कप के अंतिम ग्रुप मैच में मजबूत चीन से 1-4 से पराजित हो गयी।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ही एकमात्र जीत दर्ज कर सकी जिन्होंने 41 मिनट तक चले मुकाबले में ही जि टिंग और जोऊ हाओ डोंग को 21-14 21-14 से हराया।

इस युगल मैच से पहले भारत के लिये दिन की शुरुआत किदाम्बी श्रीकांत ने की जिन्हें शि यु कि से 36 मिनट में 12-21 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

समीर वर्मा ने तीसरे मैच में लु गुआंग जू के खिलाफ पूरी कोशिश की। लेकिन वह अंत में एक घंटे 23 मिनट तक चले एकल मैच में 21-14 9-21 22-24 से हार गये जिसे भारत 1-2 से पिछड़ गया।

एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल जोड़ी भी लियू चेंग और वांग यि ल्यू के खिलाफ 52 मिनट तक चुनौती पेश करने के बाद 24-26 19-21 से हार गयी।

अंत में किरण जार्ज को लि शि फेंग से 43 मिनट तक चले एकल मैच में 15-21 17-21 से शिकस्त मिली। ग्रुप मैच में यह भारत की पहली हार थी।

भारतीय पुरूष टीम ने नीदरलैंड और ताहिती पर 5-0 से जीत दर्ज कर 2010 के बाद पहली बार थॉमस कप क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। महिला टीम गुरूवार को उबेर कप के क्वार्टरफाइनल मैच में जापान से भिड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.