Sunday, May 31, 2026
Home Slider India vs England 5th Test 2025 सुबह उठते ही ‘बिलीव’ इमोजी सर्च किया था

India vs England 5th Test 2025 सुबह उठते ही ‘बिलीव’ इमोजी सर्च किया था

सिराज की शानदार वापसी पर भावुक बयान-जीत का भरोसा था

by Khel Dhaba
0 comment
मोहम्मद सिराज भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 6 रन से जीत दिलाने के बाद जश्न मनाते हुए

लंदन, 4 अगस्त। भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक पांचवें टेस्ट में जीत के नायक बने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मैच के दिन सुबह उन्होंने सबसे पहले गूगल पर ‘Believe’ (बिलीव) इमोजी ढूंढा और खुद को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, “सुबह उठते ही मैंने अपने फोन पर गूगल खोला और ‘बिलीव’ इमोजी वॉलपेपर निकाला। खुद से कहा कि मैं देश के लिए यह करूंगा।”

सिराज ने फिर रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी संभालते हुए सिराज ने पूरी श्रृंखला में 23 विकेट चटकाए और भारत को अंतिम टेस्ट में 6 रन से जीत दिलाई। सिराज ने दूसरी पारी में 104 रन देकर 5 विकेट लिए और यह साबित किया कि उनके अंदर जीत की भूख और आत्मविश्वास दोनों है।

सिराज ने दिनेश कार्तिक से कहा कि मुझे हमेशा से यकीन था कि किसी भी स्थिति से टीम को जीत दिला सकता हूं। आज वही किया। रणनीति साफ थी-बॉल को सही एरिया में डालो, चाहे रन जाएं या विकेट मिलें, मेरा फोकस प्रक्रिया पर था।

ब्रुक का कैच ड्रॉप करने पर उन्होंने कहा, “लगा था मैच हाथ से निकल जाएगा, लेकिन अल्लाह का शुक्र है कि हम जीत पाए। वो पल गेम चेंजर था।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.