पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के डीआर कम क्रिकेट एक्टिविटी इंचार्ज संजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से बिना पत्रांक व दिनांक के एक पत्र जारी होने के बाद बिहार क्रिकेट में एका-एक भूचाल आ गया है। इस पत्र में दो खिलाड़ियों को सीनियर सेलेक्टरों के रिकमेंडेशन के बाद सीके नायडू क्रिकेट अंडर-25 टूर्नामेंट में गुजरात राज्य के सूरत में खेल रही बिहार टीम के साथ ट्रेवल करने, टीम के साथ प्रैक्टिस करने और बैकअप प्लेयर के रूप में टीम का हिस्सा बनने का पत्र जारी किया गया है।
बीसीए द्वारा जारी किये इस पत्र के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की कहानी सुनने को मिल रही है। कई लोग यहां तक कह रहे हैं कि आज शुक्रवार (25 मार्च,2022) को बीसीए की एसजीएम की बैठक में अंडर-25 समेत अन्य टीमों के चयन को लेकर सिर फुटव्वल न हो जाए।

बिहार क्रिकेट के पंडितों का कहना है कि बीसीए के वेबसाइट पर जारी अंडर-25 बिहार क्रिकेट टीम की सूची में इन दोनों खिलाड़ियों का नाम सुरक्षित प्लेयरों तक के लिस्ट में नहीं है फिर ऐसे में इनका चयन किस आधार पर किया गया ? और ऐसे खिलाड़ियों का नाम आने से चयनकर्ताओं के ऊपर सीधा सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बार-बार की तरह संपूर्ण बीसीए एक बार फिर कटघरे में खड़ा हो गया है। इस पत्र के जारी होने और दोनों खिलाड़ियों के चयन से संबंधित अपनाई गई किसी भी प्रक्रिया से खेलढाबा.कॉम का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही खेलढाबा.कॉम किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा व क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठाता है।






- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सीमांचल जोन में पूर्णिया व अररिया जीते

- जमुई के मलयपुर में सीनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 25 मई से

- टी20 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित

- IPL 2026 PBKS VS GT : पंजाब किंग्स की वापसी पर नजर

- थॉमस कप सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका

- भारत का दबदबा जारी, थॉमस कप सेमीफाइनल में जगह

- बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब

- 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
