Wednesday, June 10, 2026
Home T20 WORLD CUP आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 : दक्षिण अफ्रीका टीम में बदलाव, प्रीटोरियस की जगह जैनसेन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 : दक्षिण अफ्रीका टीम में बदलाव, प्रीटोरियस की जगह जैनसेन

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

जोहांसबर्ग। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की 15 सदस्यीय टीम में चोटग्रस्त ड्वेन प्रीटोरियस के स्थान पर तेज गेंदबाज मार्को जैनसेन को दक्षिण अफ्रीका ने शामिल किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान प्रीटोरियस के बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद खेली गयी वनडे सीरीज में जैनसेन ने प्रीटोरियस का स्थान लिया था, और अब विश्व कप टीम में भी उन्हें शामिल किया गया है।

जैनसेन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम के अतिरिक्त खिलाड़ी थे। उनके स्थान पर अब लिज़ाड विलियम्स बतौर अतिरिक्त खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ टी20 विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

टीम इस प्रकार है
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, मार्को जैनसेन, कागिसो रबाडा, रिले रूसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स
अतिरिक्त खिलाड़ी : ब्योर्न फोर्टिन, एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाड विलियम्स

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.