Friday, June 19, 2026
Home Slider रांची में घुड़सवारी ट्रेल राइड कल से

रांची में घुड़सवारी ट्रेल राइड कल से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची।झारखंड में घुड़सवारी खेल को बढ़ावा देने हेतु झारखंड एक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन एवं टोरियन एक्वेस्ट्रियन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में घुड़सवारी ट्रेल राइड कार्यक्रम एक नवंबर रविवार से प्रारंभ होगी।
इस कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को प्रात: 6.30 बजे से होगी और शामिल प्रतिभागियों को एक ब्रीफ जानकारी के बाद रंगरोड़ी तक राइडिंग करना होगा और फिर इसका समापन टोरियन वर्ल्ड स्कूल की वापसी राइडिंग से होगा। टोरियन वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन अमित बाजला इस ट्रेल राइड की शुरूआत करेंगे। ज्ञातव्य है कि प्रति रविवार को इस राइड का आयोजन घुड़सवारी को बढ़ावा देने के लिए एक्वेस्ट्रियन कोच दीपक के दिशा-निर्देश में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड एक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ साथ टोरियन एक्वेस्ट्रियन क्लब के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.