Friday, June 5, 2026
Home Slider घर लौटने पर हॉकी खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत

घर लौटने पर हॉकी खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। चिली दौरे पर गई भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम बुधवार को स्वदेश लौट आईं। भारतीय टीम ने यहां छह मैच खेले जिसमें 5 मैचों में अजेय रही। इस टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी थे। सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय टीम की ओर से प्रतियोगिता में कुल 18 गोल हुए हैं जिनमें 10 गोल इन तीन खिलाड़ियों ने किया है। स्वदेश लौटने के बाद आज तीनों खिलाड़ी अपने गृहराज्य झारखंड वापस आईं।

झारखंड आने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी,  कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट से बाहर आते ही तीनों बेटियों को फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। फिर तीनों बेटियां एयरपोर्ट से ही हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों के साथ अपने घर सिमडेगा के लिए रवाना हो गईं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.