रांची, 7 अप्रैल। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में चल रही हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
इस दिन ए डिविजन के 4 और बी डिविजन के 2 मैच सहित कुल 6 मुकाबले आयोजित हुए। सात दिनों के लीग चरण के बाद बी डिवीजन के मुकाबले समाप्त हो गए हैं, जबकि ए डिविजन की लीग मुकबले भी खत्म हो गए। 8 अप्रैल को आराम का दिन होगा। अब 9 अप्रैल से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ए डिवीजन में झारखंड ने बिहार को 9-0 से हराया। इस हार के साथ बिहार की टीम ए डिवीजन से बी डिवीजन में चली गई। बिहार के साथ-साथ आंध्रप्रदेश भी बी डिवीजन में जायेगी।
झारखंड की बड़ी जीत
मेजबान झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 9-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
झारखंड से इन्होंने गोल दागे
संदीपा कुमारी – 2 गोल
प्रीति बिलुंग – 2 गोल
पुष्पा मांझी, सेवानी केरकेट्टा, सुष्मिता गुड़िया, रिचा मिंज, मरियम भेंगरा – 1-1 गोल
ए डिविजन के परिणाम
उत्तरप्रदेश ने मिजोरम को 1-0 से हराया
(वैशाली सेन – 1 गोल)
मध्यप्रदेश ने हरियाणा को 5-1 से हराया
(नौशीन नाज – 2, प्रियांशी – 2, नम्रता/गीताश्री – 1 | हरियाणा – ज्योति 1)
ओडिशा ने पंजाब को 2-0 से हराया
(अर्चना कुजूर – 2 गोल)
बी डिवीजन के परिणाम
दिल्ली ने असम को 7-0 से हराया
(ज्योति – 3, दीपिका – 2, प्रिया – 1, आशना – 1)
तमिलनाडु और बंगाल के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
(तमिलनाडु – वी. मैथ्यू, स्वाति | बंगाल – दीपिका गुड़िया, क्वासीस खातून)
ए डिवीजन से क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीमें
झारखंड
उत्तरप्रदेश
मध्यप्रदेश
हरियाणा
मिजोरम
ओडिशा
पंजाब
महाराष्ट्र
ए डिवीजन का ओवरऑल रैंकिंग
1. हॉकी झारखंड – 6 अंक (गोल अंतर +15)
2. हॉकी मध्यप्रदेश – 6 अंक (गोल अंतर +7)
3. हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा – 6 अंक (गोल अंतर +6)
4 उत्तर प्रदेश हॉकी – 6 अंक (गोल अंतर +5)
5. हॉकी पंजाब – 3 अंक (गोल अंतर 0)
6. हॉकी मिजोरम – 3 अंक (गोल अंतर 0)
7. हॉकी हरियाणा – 3 अंक (गोल अंतर -2)
8. हॉकी महाराष्ट्र – 3 अंक (गोल अंतर -3)
9. मणिपुर हॉकी – 0 अंक (गोल अंतर -5)
10. छत्तीसगढ़ हॉकी – 0 अंक (गोल अंतर -5)
11. हॉकी आंध्र प्रदेश – 0 अंक (गोल अंतर -6)
12. हॉकी बिहार – 0 अंक (गोल अंतर -12)
बी से ए डिवीजन में पहुंचे उत्तराखंड और चंडीगढ़
बी डिवीजन की टॉप टू टीमें हॉकी उत्तराखंड और हॉकी चंडीगढ़ अगले सत्र में ए डिवीजन में खेलेंगी।
हॉकी उत्तराखंड
हॉकी चंडीगढ़
दिल्ली हॉकी
हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु
हॉकी हिमाचल
दादरा & नगर हवेली और दमन & दीव हॉकी
हॉकी बंगाल
हॉकी कर्नाटक
असम हॉकी
हॉकी गुजरात