Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और एके क्रिकेट एकेडमी जीते

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और एके क्रिकेट एकेडमी जीते

स्पर्श का हरफनमौला प्रदर्शन, आर्यन राज ने जमाया शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार यानी 18 अप्रैल को खेले गए मैचों में ट्रम्फैंट सीसी और एके क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गए मैचों में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने एसपीएस सीसीसी को 16 रन और एके क्रिकेट एकेडमी ने जीसस एंड मैरी एकेडमी को 53 रन से हराया।

पहला मैच

टॉस एसपीएस सीसीसी ने जीता और ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 21 ओवर में नौ विकेट प र 140 रन बनाये। स्पर्श ने 44 और अंकत सिंह ने 35 रन बनाये। एसपीएस सीसी की ओर से दिव्यांशु राज ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में एसपीएस सीसीसी की टीम 20.2 ओवर में 124 रन पर ऑल आउट हो गई। कुणाल सिंह ने 35 रन की पारी खेली। स्पर्श ने 15 रन देकर 5 जबकि मयंक ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाये। स्पर्श को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच

दूसरे मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए एके क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन राज के 108 रन की मदद से निर्धारित 21 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन बनाये। आर्यन राज ने 62 गेंदों में 14 चौका व 4 छक्का की मदद से 108 रन बनाये। जीसस एंड मैरी एकेडमी की ओर से रितिक ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में जीसस एंड मैरी एकेडमी की टीम 21 ओवर में चार विकेट पर 142 रन ही बना सकी। अंशुमान ने 56 और विवेक ने 23 रन की पारी खेली। एके क्रिकेट एकेडमी की ओर से कन्हैया ने 2 और ईशान ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन, अंश 10, स्पर्श 44, अनंत सिंह 35, मुन्नी कुमार 10, आदित्य राज 17, अतिरिक्त 14, दिव्यांशु राज 2/17, सम्राट कुमार 1/29, युवराज पटेल 1/18, कुणाल सिंह 2/6

एसपीएस सीसीसी : 20.2 ओवर में 124 रन पर ऑल आउट,प्रीतम कुमार 21, कुणाल सिंह 35, सम्राट कुमार 10, अतिरिक्त 38, त्रियांश 1/23, आदर्श 1/12, मयंक कुमार 2/13, स्पर्श 5/15

दूसरा मैच
एके क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन, आर्यन राज 108 रन, मौलिक रामजन 11, ईशान 16, अतिरिक्त 34, आदित्य उपाध्याय 1/22, रितिक कुमार 4/36, सारश कुमार विश्वकर्मा 1/21, राजा 1/22, विनायक यदुवंशी 1/17.

जीसस एंड मैरी एकेडमी : 21 ओवर में चार विकेट पर 142 रन, विवेक कुमार 23, अंशुमान 56, विनायक यदुवंशी 23, अतिरिक्त 33, ईशान 1/20, कन्हैया 2/23

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights