Tuesday, April 21, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में कटिहार के इरफान का ऑलराउंड खेल

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में कटिहार के इरफान का ऑलराउंड खेल

कटिहार ने पूर्णिया को 46 रन से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के मुकाबले में कटिहार ने पूर्णिया को 46 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में कटिहार के कप्तान एमडी इरफान (55 रन, 5 विकेट) ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने 44 ओवर में 183 रन बनाए। शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मोहम्मद इरफान ने जिम्मेदारी संभालते हुए 55 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा अमरजीत कुमार ने 31 रन जोड़े, जबकि सूरज शर्मा (18) और आर्यन कुमार (15) ने भी उपयोगी योगदान दिया। अंत में राज उपाध्याय ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पूर्णिया की ओर से अमन राज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 विकेट झटके और कटिहार को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका। उनके अलावा मोहम्मद अमानत अली और डारेन शाहदत रजा ने 2-2 विकेट लिए।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। कप्तान अमानत अली (25) और नजीर आलम (25) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।

कटिहार के कप्तान मोहम्मद इरफान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके साथ सूरज शर्मा ने 3 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

कटिहार : 183 (44 ओवर), एमडी इरफान 55, अमरजीत कुमार 31, सूरज शर्मा 18, आर्यन कुमार 15, अमन राज 5/29, अमानत अली 2/30, डारेन रजा 2/28

पूर्णिया : 137 (37.4 ओवर), अमानत अली 25, नजीर आलम 25, अंकुर झा 19, एमडी इरफान 5/40, सूरज शर्मा 3/19, आर्यन कुमार 1/16

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights