Sunday, April 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 : चैपियंस के आगे नहीं चली दबंग की दबंगई

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 : चैपियंस के आगे नहीं चली दबंग की दबंगई

आरआरटी चैंपियंस ने आदित्य दबंग को दस विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में 7 अप्रैल यानी मंगलवार को खेले गए मैचों में आरआरटी चैंपियंस ने जीत हासिल की। यह लीग स्तर अंतिम मुकाबला था और इसमें आरआईटी चैंपियंस ने आदित्य दबंग को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराया।

इस लीग के सुपर लीग का लाइनअप भी तय हो गया है। छह टीमें आरआईटी चैंपियंस, वीजीयू थंडरबोल्ट, आंजिक्या बांबर्स, मानव रचना लायंस, संत जोसेफ चेंजर्स और जीएनआईओटी ब्लास्टर अपनी जगह पक्की की है।

छह टीमों को दो पूलों में बांटा गया है जो आपस में मैच खेलेंगी और दोनों पूलों की टॉप टीम फाइनल में पहुंचेगी।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में आदित्य दबंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन ओपनर रुणीत सिन्हा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए पारी को संभाला। दबंग की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। रुणीत ने 50 रन की अहम पारी खेली, जबकि आदर्श राज (10), रजनीश (13) और हर्ष कुमार (13) ने छोटी-छोटी पारियां जोड़ीं। टीम को अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले।

गेंदबाजी में आरआईटी चैंपियंस के शिवम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हरि ओम ने 2 विकेट, जबकि हिमांशु और आशीष ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआईटी चैंपियंस की शुरुआत विस्फोटक रही। ओपनर आस्तित्व चंद्रा और अमन कुमार की जोड़ी ने दबंग के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 9.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 128 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आस्तित्व चंद्रा ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 58 रन बनाए, जबकि अमन कुमार ने 30 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर
आदित्य दबंग: 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन, रुणीत सिन्हा 50, आदर्श राज 10, रजनीश 13, हर्ष कुमार 13, अतिरिक्त 23, शिवम 4/21, हिमांशु कुमार 1/27, हरि ओम 2/17, आशीष कुमार 1/12.

आरआईटी चैंपियंस : 9.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 128 रन, आस्तित्व चंद्रा नाबाद 58, अमन कुमार नाबाद 55, अतिरिक्त 15.

सुपर लीग के कार्यक्रम

8 अप्रैल (बुधवार)

08:00 बजे
आरआईटी चैंपियंस बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट (पूल A)
10:40 बजे
अजिंक्य बॉम्बर्स बनाम मानव रचना लायंस (पूल B)

9 अप्रैल (गुरुवार)

08:00 बजे
वीजीयू थंडरबोल्ट बनाम सेंट जोसेफ चेंजर्स (पूल A)
10:40 बजे
मानव रचना लायंस बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स (पूल B)

10 अप्रैल (शुक्रवार)

08:00 बजे
आरआईटी चैंपियंस बनाम सेंट जोसेफ चेंजर्स (पूल A)
10:40 बजे
अजिंक्य बॉम्बर्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स (पूल B)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights