बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत विभिन्न जोन के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कई मैचों में एकतरफा जीत दर्ज हुई तो कुछ मुकाबले आखिरी क्षण तक रोमांचक बने रहे।
बेगूसराय ने खगड़िया को 135 रन से हराया, गया ने नालंदा को 109 रन से मात दी और भागलपुर ने बांका को 99 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कैमूर ने बक्सर को 122 रन से हराया, जबकि कटिहार ने किशनगंज को 237 रन से रौंद दिया।
वहीं सीतामढ़ी ने शिवहर को 8 विकेट से हराया, पटना ने अरवल को 5 विकेट से मात दी। सबसे रोमांचक मुकाबला ईस्ट चंपारण और गोपालगंज के बीच रहा जहां ईस्ट चंपारण ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।
इन सभी मुकाबलों में बल्लेबाजों ने जहां बड़े-बड़े स्कोर खड़े किए वहीं गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो गया है।
पटना की शानदार जीत
पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरवल को 5 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की। विक्रम स्थित याशवन स्पोट्रर्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल डीसीए ने 41.4 ओवर में 260 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रवि शंकर ने तेज 38 (24) रन बनाए, जबकि विक्रम चौधरी ने 37 (62) रन की पारी खेली।
आदित्य कुमार ने 30 (20) और देव राज ने नाबाद 31 (34) रन बनाकर टीम को मजबूती दी। अतिरिक्त रन (49) भी स्कोर में बड़ा योगदान रहे।
पटना की ओर से गेंदबाजी में अनिमेष राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि आयुष कुमार ने 24 रन देकर 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। आदित्य कुमार ने तूफानी अंदाज में 97 (58) रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
उनका साथ पार्थ ने दिया, जिन्होंने 62 (87) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अनमोल कुमार ने 32 (23) रन का योगदान दिया, जबकि सौरभ तिवारी नाबाद 35 (43) रन बनाकर नाबाद रहे।
पटना ने 39.1 ओवर में पांच विकेट पर 261 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अरवल की ओर से आयुष रवि शंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 71 रन देकर 4 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
अरवल : 260 ऑल आउट (41.4 ओवर), आयुष रवि शंकर 38, विक्रम चौधरी 37, देव राज नाबाद 31, यश राज 15,लवकेश कुमार 28, आदित्य कुमार 30, अतिरिक्त 49, अनिमेष राज 5/52, आयुष कुमार 3/24, उत्तम कुमार 1/59, प्रियांशु कुमार 1/69
पटना : 261/5 (39.1 ओवर), आदित्य कुमार 97, पार्थ 62, अनमोल कुमार 32, सौरभ तिवारी नाबाद 35, अभिनव सिन्हा 11, अतिरिक्त 22, आयुष रवि शंकर 4/71, अतुल राज 1/49
सीतामढ़ी मिथिला जोन से नॉकआउट में
सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में सीतामढ़ी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शिवहर को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। सीतामढ़ी की टीम मिथिला जोन में चैंपियन बन कर नॉक आउट में प्रवेश किया।
सीतामढ़ी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। टीम 29 ओवर में सिर्फ 87 रन पर सिमट गई।
निकेश आर कुमार ने 20 (53) रन बनाकर कुछ देर टिकने की कोशिश की, जबकि साहिल गुप्ता ने 11 (12) रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में प्रभाव नहीं छोड़ सका।
सीतामढ़ी की ओर से विशाल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके साथ आयुष कुमार ने 13 रन देकर 4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
88 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अक्षत गुप्ता ने नाबाद 33 (31) रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके साथ शिवानंद सचिन ने 22 (17) रन बनाकर तेज़ी से रन बनाए।
रविनंदन कुमार ने 24 (22) रन का योगदान दिया, जिससे टीम बिना ज्यादा परेशानी के लक्ष्य तक पहुंच गई। सीतामढ़ी ने सिर्फ 12.3 ओवर में 2 विकोट पर 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
शिवहर : 87 ऑल आउट (29 ओवर), निकेश आर कुमार 20, साहिल गुप्ता 11, अतिरिक्त 21,विशाल कुमार 5/34, आयुष कुमार 4/13, आलोक सिंह 1/25
सीतामढ़ी : 91/2 (12.3 ओवर), अक्षत गुप्ता नाबाद 33, रविनंदन कुमार 24, शिवानंद सचिन नाबाद 22, धनराज कुमार 1/18, वीर वर्मा 1/27
कैमूर ने बक्सर को 122 रन से हराया
शाहाबाद जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में कैमूर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बक्सर को 122 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से मयंक राज ने 74 (90) रन की शानदार पारी खेली, जबकि सूर्यांश तिवारी ने 74 (50) रन बनाकर तेज़ी से रन जोड़े।
इसके अलावा प्रदीप यादव ने 50 (60) रन और सौरभ मिश्रा ने 46 (38) रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिजीत कुमार 25 रन की पारी खेली।
321 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर टीम दबाव में नजर आई। आदित्य वत्स ने 70 (99) रन की पारी खेली, जबकि कप्तान रवि कुमार ने 37 (34) और पीयूष पांडेय ने 31 (39) रन बनाए। लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 39.3 ओवर में 198 रन पर ऑल आउट हो गई।
कैमूर की ओर से गेंदबाजी में सूर्यांश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 1.3 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच पूरी तरह खत्म कर दिया।
उनके अलावा आर्यन पटेल ने 34 रन देकर 2 विकेट और अभिमन्यु लक्ष्मण सिंह ने 40 रन देकर 1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
संक्षिप्त स्कोर
कैमूर : 320/8 (50 ओवर),मयंक राज 74, सूर्यांश तिवारी 74, प्रदीप यादव 50, सौरभ मिश्रा 46, अभिजीत कुमार 25, अतिरिक्त 24, कैसर खान 2/64, रवि कुमार 2/75, विकास चौबे 1/24, अमितोष ठाकुर 1/50
बक्सर : 198 ऑल आउट (39.3 ओवर), आदित्य वत्स 70, रवि कुमार 37, पीयूष पांडेय 31, कैसर खान 12, सूर्यांश सत्य तिवारी 3/3, आर्यन पटेल 2/34, अभिषेक पासवान 1/35, अभिमन्यु सिंह 1/40, सनम राज 1/41
कटिहार ने किशनगंज को 237 रन से रौंदा
22 यार्ड स्पोट्र्स पार्क ग्राउंड पर खेले गए सीमांचल जोन के मैच में कटिहार ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए किशनगंज को 237 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अर्सलान शाहिद ने शानदार 109 (104) रन की शतकीय पारी खेली और टीम की पारी को मजबूती दी। उनके साथ राज आर्यन यादव ने 97 (75) रन की तेज पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
कप्तान साहिल कुमार ने अंत में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 350 के पार पहुंच गया। अभिनव आर्यन ने 32 और शिवम सिंह ने 27 रन की पारी खेली।
370 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कौनैन तक्सीर रजा ने 23 रन बनाए, जबकि देव राज कुमार ने 22 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम 41.3 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई।
कटिहार की ओर से आनंद यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं राज आर्यन यादव ने 11 रन देकर 3 और अभिनव आर्यन ने 24 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर
कटिहार : 369/6 (50 ओवर), अर्सलान शाहिद 109, राज आर्यन यादव 97, साहिल कुमार 46,शिवम सिंह 27, अभिनव आर्यन 32, अतिरिक्त 49, अविनाश कुमार यादव 2/54, शमशाद इब्राहिम 1/68, मोनू गोला 1/51, कौसर आलम 130, मोहम्मद अनीरुहमा 1/53
किशनगंज : 132 ऑल आउट (41.3 ओवर), कौनैन तक्सीर रजा 23, देव राज कुमार 22, अनिसुर्रहमान 14,राज यादव 12, शमशाह इब्राहिम 12,निसार आलम 11, आनंद यादव 3/12, राज आर्यन यादव 3/11, अभिनव आर्यन 2/24,राजदेव कुमार 2/28
गया की दमदार जीत, नालंदा को 109 रन से हराया
पावापुरी के एसएससी ग्राउंड पर खेले गए रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के मुकाबले में गया ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नालंदा को 109 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 283 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। यशस्वी गुलशन रे ने 72 (86) रन की शानदार पारी खेली और टीम को संभाला। उनके साथ बिपिन आर्या ने 52 (49) रन की तेज पारी खेली।
अमन लाल ने नाबाद 41 (40) रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जबकि अभिषेक प्रसाद ने अंत में नाबाद 25 (20) रन जोड़कर स्कोर को और मजबूत किया। आदर्श राज ने 23 रन और प्रीतम राज ने 14 रन की पारी खेली।
284 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोहित कुमार ने 29 रन बनाए, जबकि सूरजभान प्रसाद ने 24 और अभिनव शर्मा ने 26 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम 42.5 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट हो गई।
गया की ओर से मयंक पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके साथ अभिषेक मंटू प्रसाद ने 36 रन देकर 3 और लकी निर्नव ने 43 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर
गया : 283/9 (50 ओवर), यशस्वी गुलशन रे 72, बिपिन आर्या 52, अमन लाल नाबाद 41, अभिषेक मंटू प्रसाद नाबाद 25,अभिषेक राज 11, आदर्श राज 23, प्रीतम राज 14, राजवीर शर्मा 13, अतिरिक्त 18, लकी निर्नव 2/43, हर्ष प्रसाद 2/66, विनीत कुमार 2/51, यान अरमान 1/37, अरुणेश वर्मा 1/44, आरव राय 1/41
नालंदा : 174 ऑल आउट (42.5 ओवर), मोहित कुमार 29, अभिनव शर्मा 26, सूरजभान प्रसाद 24, विनीत कुमार 12, अयान अरमान 10, लकी निर्नव 18, अतिरिक्त 22, मयंक पांडेय 3/16, अभिषेक प्रसाद 3/36, प्रीतम राज 1/46, अमन लाल 1/41गया की दमदार जीत, नालंदा को 109 रन से हराया
भागलपुर की शानदार जीत: 99 रन से बांका को हराया, अर्नव-दीव्यांशु का धमाका
स्थानीय सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के अंगिका जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में भागलपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बांका को 99 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर डीसीए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 281 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
अर्नव अरव ने शानदार 94 (126) रन की पारी खेली और टीम की पारी को संभाला। उनके साथ दीव्यांशु कुमार ने 85 (83) रन की शानदार पारी खेली। अभिनेक अंकुश आर्या ने 34 रन का योगदान दिया, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।
बांका की ओर से जाकिर हुसैन ने 78 रन देकर 3,अभिजीत सिंह ने 2 जबकि संतोष, समर, यश और शिवम ने 1-1 विकेट चटकाये।
282 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। सत्यम ने 59 (72) रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि समर यादव ने 30 (37) और यश कुमार ने 26 (36) रन का योगदान दिया।
लेकिन टीम 37.3 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई।
भागलपुर की ओर से सचिन रॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके साथ कप्तान राकेश गुप्ता ने 29 रन देकर 3 और सतिंदर पासवान ने 30 रन देकर और रितेश कुमार ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
भागलपुर : 281/9 (50 ओवर), अर्नव नवल अरव 94, दीव्यांशु कुमार 85, अभिनेक आर्या 34, सतिंदर पासव 11, एमडी जाकिर हुसैन 3/78, अभिजीत सिंह 2/44, संतोष कुमार 1/28, समर यादव 146, यश कुमार 134, शिवम पांडेय 1/46
बांका : 182 ऑल आउट (37.3 ओवर), सत्यम 59, समर यादव 30, यश कुमार 26, विनीत चौधरी 11, जाकिर हुसैन 15,अतिरिक्त 30, सचिन रॉय 3/33, राकेश गुप्ता 3/29, सतिंदर पासवान 2/30, रितेश कुमार 2/24
बेगूसराय का रन विस्फोट: 393 रन बनाकर खगड़िया को 135 रन से हराया
बेगूसराय के आईओसीएल टाउनशिप ग्राउंड पर रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में बेगूसराय ने जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए खगड़िया को 135 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय डीसीए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 393 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पुष्पम राज ने शानदार 106 (114) रन की शतकीय पारी खेली और टीम की पारी को मजबूती दी। उनके साथ चंदन गिरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 78 (26) रन बनाए, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे।
कप्तान युवराज यादव ने 52 (68) रन और अभिनव कुमार ने 51 (52) रन का योगदान दिया, जिससे टीम का स्कोर 390 के करीब पहुंच गया। राहुल गिरि ने 33 और आशीष कुमार ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। खगड़िया की ओर से अमन कुमार और दीपक कुमार ने दो-दो जबकि प्रिंस कुमार और सौरभ कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।
394 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ। आयुष राज ने 71 (102) रन की पारी खेली, जबकि आदित्य राज सिंह ने 64 (78) और संजोग कुमार ने 40 (37) रन बनाए। इसके बावजूद टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 258 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
बेगूसराय की ओर से हर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं नितीश कुमार ने 37 रन देकर 2 और आयुष कुमार ने 46 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 393/6 (50 ओवर), पुष्पम राज 106, चंदन गिरी 78, युवराज यादव 52, अभिनव कुमार 51, राहुल गिरी 33, आशीष कुमार नाबाद 36, अतिरिक्त 36, अमन कुमार 2/95, दीपक रंजीत कुमार 2/58, प्रिंस कुमार 1/80, सौरभ कुमार 1/57
खगड़िया : 258/9 (50 ओवर), आयुष राज 71, आदित्य राज सिंह 64, संजोग कुमार 40, अमन कुमार 14, दीपक कुमार 12, सौरभ कुमार 11, अतिरिक्त 14, हर्ष कुमार 3/48, नितीश कुमार 2/37, आयुष कुमार 2/46, आशीष कुमार 1/16
ईस्ट चंपारण की रोमांचक जीत
वैशाली के बिदुपुर के बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने रोमांचक खेल दिखाते हुए गोपालगंज को विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज ने 41.5 ओवर में 207 रन बनाए। आयुष्मान श्रीवास्तव ने 60 (44) रन की तेज पारी खेली, जबकि अंकित यादव ने 30 (34) और कप्तान शाश्वत गिरी ने 30 (50) रन का योगदान दिया। शिवम सिंह ने 22 रन बनाये। इसके अलावा दिव्य प्रकाश ने 10, सुजय शर्मा ने 12 और अकांक्षु राय ने 10 रन की पारी खेली।
ईस्ट चंपारण के कप्तान मणि कांत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 6 विकेट झटके और पूरी टीम को समेट दिया।
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट चंपारण टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन इसके बाद आयुष राज और कप्तान मणि कांत ने पारी को संभाला।
आयुष राज ने 68 (78) रन की शानदार पारी खेली, जबकि मणि कांत ने 60 (56) रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
अंत में सत्यम कुमार और हर्षित कश्यप ने संयम दिखाते हुए टीम को 38.2 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन तक पहुंचाया और 2 विकेट से जीत दिलाई।
गोपालगंज की ओर से सुजय कुमार शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अकांशु राय ने 54 रन देकर 2 विकेट लेकर संघर्ष किया, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
संक्षिप्त स्कोर
गोपालगंज : 207 ऑल आउट (41.5 ओवर), आयुष्मान श्रीवास्तव 60, अंकित यादव 30, शाश्वत गिरी 30
मणि कांत 6/37, युवराज सिंह 2/44, सत्यम कुमार 2/44
ईस्ट चंपारण : 211/8 (38.2 ओवर), आयुष राज 68, मणि कांत 60, आर्यन राजपूत 20, अतिरिक्त 32, सुजय कुमार शर्मा 3/34, अकांशु राय 2/54, शुभम पांडेय 132, शाश्वत गिरि 1/16