32 C
Patna
Sunday, March 26, 2023

यह रहा राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के पहले दिन का परिणाम

रांची। राजधानी रांची में चल रही राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 पहले दिन के लीग के परिणाम इस प्रकार रहे

फुटबॉल बालक

पहले मैच में खूंटी ने गुमला को 3-0 से पराजित किया जिसमें जतरू तिर्की ने 8 वे मिनट, ज्ञानंजय उरांव ने 20वे एवम रफायल मुंडा ने 33वे मिनट में गोल किया।

दूसरे मैच में सरायकेला ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में खूंटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 1- 0 से पराजित किया।

चौथे मैच में गुमला एवम सरायकेला का मैच 2-2 बराबरी पर रहा।

फुटबॉल बालिका

पहले मैच में खुंटी ने गुमला को रोशनी तिर्की के 17वे मिनट में किए गए गोल की बदौलत 1-0 से पराजित किया।

दूसरे मैच में सरायकेला ने सिमडेगा को 2-1 से पराजित किया जिसमें सिमडेगा की कपारा मुर्मू ने 11वे,28 वे मिनट में गोल किया जबकि सुशाना लुगुन ने 17 वे मिनट में गोल किया।

तीसरे मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने खूंटी को 1-0 से पराजित किया। जिसमें मगदाली प्रधान ने गोल किया।

चौथे मैच में गुमला ने सरायकेला को 1-0 से पराजित किया जिसमें भारती ने 8वे मिनट में गोल किया।

हॉकी बालक

पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने गुमला को 2-1 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने सरायकेला को 1-0 से पराजित किया।

बालिका हॉकी

पहले मैच में गुमला ने पश्चिम सिंहभूम को 6-1 से पराजित किया।

दूसरे मैच में सिमडेगा ने खूंटी को 1-0 से पराजित किया।

एथलेटिक्स परिणाम
पहले दिन राज्य स्तरीय सहाय योजना अन्तर्गत एथलेटिक्स 400 मीटर बालक एवम बालिका के लिए कुल 02 -02 हिट आयोजित किए गए जिससे फाइनल में विभिन्न खिलाड़ियों ने क्वालियाई किया।

बालिका 400 मीटर

  1. चंद्रमुनी उरांव – गुमला
  2. अंजनी तिर्की- पश्चिमी सिंह भूम
  3. पूजा गगराई – सरायकेला
  4. हीरा सांगा – खूंटी
  5. मावलोती टुडू – सरायकेला
  6. पुष्पा कहुआ- सिमडेगा
  7. मरियम मुर्मू- खूंटी
  8. सोनाली कनडुलना-पश्चिमी सिंहभूम

वॉलीबाल बालक
पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने सरायकेला को 2-0 से पराजित किया।
दूसरे मैच में सिमडेगा ने गुमला को 2- 0 से पराजित किया।

वॉलीबाल बालिका
पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने सरायकेला को 2- 0 से पराजित किया।
दूसरे मैच में गुमला ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया।
तीसरे मैच में खुंटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 2 -0 से पराजित किया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles