Thursday, June 11, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय Football : मैनचेस्टर सिटी ने एफए कप में स्विंडन को हराया

Football : मैनचेस्टर सिटी ने एफए कप में स्विंडन को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

स्विंडन (इंग्लैंड)। मैनचेस्टर सिटी ने सात खिलाड़ियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बावजूद एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दौर में शुक्रवार को चौथे टियर के क्लब स्विंडन को 4-1 से हराकर बाहर किया।

सिटी की टीम की ओर से पहले तीन गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों बर्नाडो सिल्वा (14), गैब्रियल जीसस (28) और इलकाय गुनडोगन (59) ने दागे।

सिटी की ओर से चौथा गोल 19 साल के कोल पाल्मर (82) ने किया। स्विंडन की ओर से एकमात्र गोल हैरी मैकार्डी (78) ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.